'मैं रिलेशनशिप में हूं...', प्रियंका चाहर चौधरी संग रिश्ते पर अंकित गुप्ता ने लगाई मुहर?

एक्टर अंकित गुप्ता और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी टीवी के मोस्ट रूमर्ड कपल हैं। दोनों ही अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

रूमर्ड कपल काफी समय से साथ है लेकिन, प्रियंका और अंकित ने अपने रिश्ते को दोस्ती का ही नाम दिया है। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा है।

प्रियंका और अंकित की केमिस्ट्री भी सभी को काफी पसंद आती है। अक्सर ही कयास लगाए जाते रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। भले ही उन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है।

रिलेशनशिप की चर्चा के बीच अंकित ने प्रियंका संग अपने रिश्ते पर बात-बात में मुहर लगा दी है। दरअसल, एक्टर का शो 'माटी से बंधी डोर' आने वाला है। 

इस टीवी सीरियल में उनके साथ एक्ट्रेस रुतुजा बागवे ने लीड रोल प्ले किया है। उनके साथ नाम जुड़ने पर उन्होंने टेली मसाला से बात की और प्रियंका संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

अंकित ने कहा कि उनके अफेयर की खबर अजीब है क्योंकि रुतुजा का उनके पास नंबर भी नहीं है। उनका कहना है वो को-एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में कैसे हो सकते हैं जबकि किसी और को डेट कर रहे हैं।

कित इतना कहने के बाद इंटरव्यू में चुप हो गए। इसके बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने गलती से प्रियंका संग रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

हालांकि, एक्टर ने इस दौरान प्रियंका का नाम नहीं लिया।

प्रियंका और अंकित की मुलाकात 'उडारियां' के सेट पर हुई थी। फिर दोनों 'बिग बॉस 16' में नजर आए थे। इनके रिलेशन के चर्चे 'उड़ारियां' के सेट से ही शुरू हो गए थे।