तरबूज खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है।

पानी और मिठास से भरपूर तरबूज चुभती-जलती गर्मी के मौसम में आपको हाइड्रेटेट रखने और फ्रेश फील कराने में मदद करता है।

हालांकि, आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि हमें तरबूज खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

दरअसल, तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक पर खराब असर पड़ सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज में पानी, नेचुरल शुगर और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि माइक्रोब्स और बैक्टीरिया को पैदा होने और अपना विस्तार करने के लिए पानी की जरूरत होती है।

से में जब आप तरबूज खाने के बाद पानी पी लेते हैं तो आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में माइक्रोब्स यानी रोगाणुओं के फैलने की संभावना तेज हो जाती है।

यही वजह है कि कई बार तरबूज खाने के बाद पानी पीने से पेट में सूजन, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

वहीं, तरबूज से अलग हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ अन्य पानी से भरपूर फल जैसे स्ट्रॉबेरी, संतरा, खरबूजा और खीरा आदि खाने के तुरंत बाद भी पानी न पीने की सलाह देते हैं।

दुनिया में सबसे पहले कब मनाया गया मदर्स डे, जानिए किसने की थी शुरुआत दुनिया में सबसे पहले कब मनाया गया मदर्स डे, जानिए किसने की थी शुरुआत