23 साल बाद कहां है शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन बेटा?

शाहरुख खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' 2001 में रिलीज गई थी। 23 साल बाद आज भी इसके सभी कैरेक्टर्स और सीन लोगों को याद हैं।

इसी में से एक चर्चित रोल शाहरुख खान और काजोल के बेटे कृष का था, जिसकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा था। अब 23 साल बाद आपने जानते हैं वो कहां हैं? चलिए बताते हैं।

दरअसल, कृष का रोल प्ले करने वाले कोई और नहीं बल्कि जिबरान खान थे। अब वो काफी बड़े हो गए हैं और हैंडसम भी दिखने लगे हैं। वो अपनी फिटनेस से काफी सुर्खियां बटोरते हैं।

जिबरान खान अब 30 साल के हो चुके हैं और वो फिटनेस फ्रीक हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर कर लाइमलाइट बटोरते रहते हैं।

जिबरान फिटनेस के अलावा मार्शल आर्ट्स, कथक और घुड़सवारी में भी ट्रेंड हैं। उन्होंने डांस भी सीखा हुआ है। फिलहाल वो पिता के साथ डांस अकेडमी में डांस सिखाते हैं।

जिबरान, रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर चुके हैं। इसमें उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।

आपको बता दें कि जिबरान के इंस्टाग्राम पर 250k फॉलोअर्स हैं।

फिलहाल, फिल्मों और सीरियल को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

कौन हैं ‘हीरामंडी’ की आलमजेब? संजय लीला भंसाली से है कनेक्शन कौन हैं ‘हीरामंडी’ की आलमजेब? संजय लीला भंसाली से है कनेक्शन