'मेरे दुश्मन को...', सलमान खान पर मंडरा रहे खतरे पर बोलीं Ex गर्लफ्रेंड

सलमान खान के घर हाल ही में फायरिंग हुई, जिसमें एक्टर को और उनके घर में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी।

इस घटना के बाद सलमान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। उनके फैंस उनकी फिक्र कर रहे हैं। ऐसे में अब करीब एक महीने बाद एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड ने इस पर रिएक्ट किया है।

सोमी अली ने हाल ही में HT से बात की और इस दौरान कहा कि जो सलमान के साथ हो रहा है, उसे वो कभी नहीं चाहेंगी कि वो उनके किसी दुश्मन के साथ भी हो।

सोमी का कहना है कि सलमान जिस चीज से गुजर रहे हैं वो कोई डिजर्व नहीं करता है। उनकी दुआएं उनके साथ हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड ने कहा कि वो नहीं चाहती हैं कि सलमान या उनके परिवार के लोग किसी तरह की तकलीफ का सामना करें। परिवार के लिए उन्होंने गुड लक विश किया।

सोमी ने कहा कि हर कोई परफेक्ट नहीं होता है। गलती किसी से भी हो सकती है। लेकिन, किसी को मारने की कोशिश करके और गोलियां चलाकर अपनी हदें पार की जा रही हैं

अंत में सोमी अली ने कहा कि 1998 में सलमान काफी छोटे थे। ऐसे में उन्होंने बिश्वोई गैंग से रिक्वेस्ट की कि वो इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। उन्होंने एक्टर के बदले बिश्नोई गैंग से माफी भी मांगी।

बहरहाल, सोमी अली पाकिस्तान-अमेरिकन बेस्ड एक्ट्रेस हैं। वो सलमान संग 7 सालों तक रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।

रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी।