साउथ एक्ट्रेस ने दिए सिजलिंग पोज, कभी बॉयफ्रेंड ने पीटकर बिगाड़ दिया था हुलिया

मलयाली एक्ट्रेस अनिका विजय विक्रमण आपको याद हैं? भला याद भी क्यों ना हो। वो चर्चा में तब आई थीं, जब उनके साथ बॉयफ्रेंड ने मारपीट की थी।

अनिका विजय विक्रमण ने खुद इसका खुलासा किया था कि उनके साथ बॉयफ्रेंड ने मारपीट की थी। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को भी शेयर किया था, जिसमें उनका बदला हुआ हुलिया देखने के लिए मिला था।

बॉयफ्रेंड ने अनिका को बुरी तरह से पीटा था, जिसमें उनके चेहरे पर ढेर सारे चोट के निशान देखने के लिए मिले थे। ऐसे में अब वो अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

साउथ एक्ट्रेस अनिका विजय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सिजलिंग तस्वीरों से लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में अनिका विजय विक्रमण को सिजलिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है।

अनिका की सिजलिंग अदाओं को देखकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

साउथ एक्ट्रेस अनिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी। उनकी तमिल फिल्म 'जैस्मीन' पहली मूवी थी। इसके बाद वो 'IKK' में नजर आई थीं।

आपको बता दें कि अनिका की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 374k लोग फॉलो करते हैं। वो कोई भी पोस्ट शेयर करती हैं

तो वायरल हो जाती है।