ज्यादा खूबसूरत होने की वजह से नहीं मिल रहा था काम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में नजर आईं एक्ट्रेस संजीदा शेख ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया है। यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तभी से हीरामंडी चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी जैसी बड़ी कलाकार नजर आई हैं। सभी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हैरान कर दिया है।

वहीं, मशहूर टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। इस सीरीज में उन्होंने वहीदा का किरदार निभाया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरीज से पहले एक्ट्रेस को काफी समय तक काम नहीं मिल रहा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजीदा ने खुलासा किया कि वह काफी समय से घर पर बैठी थीं।

इसके पीछे की वजह थी उनकी खूबसूरती। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इसलिए रिजेक्ट कर दिया जाता था क्योंकि वह बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं।

संजीदा ने कहा, "मैं खूबसूरत हूं, इस बात की मुझे इनसिक्योरिटी है। क्योंकि मुझे इस बात की वजह से रोल नहीं मिले। कितनी बार मेकर्स ने मुझे ये कहा है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं जब ऑडिशन देने जाती थी तो वहां मुझे ज्यादा खूबसूत बताकर रिजेक्ट कर दिया जाता था। कहते थे कि तुम्हें ये पार्ट नहीं मिल सकता।"

बता दें, संजीदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2003 की फिल्म 'बागवान' से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।

हस्तरेखा शास्त्र: ऐसे लोग बनते हैं सफल एक्टर और संगीतकार, समाज में होते हैं लोकप्रिय हस्तरेखा शास्त्र: ऐसे लोग बनते हैं सफल एक्टर और संगीतकार, समाज में होते हैं लोकप्रिय