फिल्मों में नहीं आते तो आज डॉक्टर होते ये एक्टर्स

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो आज अगर एक्टर नहीं होते तो डॉक्टर होते। इन सितारों ने डॉक्टर बनने के क्षेत्र में अपना करियर बनाया था लेकिन बाद में फिल्मों में एंट्री मार ली। आइए डालते हैं एक नजर:

आज बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस बन चुकी मानुषी छिल्लर ने MBBS किया है। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया।

साउथ सिनेमा की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक साई पल्लवी ने भी MBBS की पढ़ाई की है।

अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार सिंह के पास आयुर्वेद डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री है।

बॉलीवुड के साथ ही अदिति गोवित्रिकर छोटे परदे की भी मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने एमबीबीएस के बाद गायनोलॉजिस्ट में मास्टर ऑफ सर्जरी किया है।

आकांक्षा सिंह ने सिनेमा में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से कदम रखा था। एक्ट्रेस ने फिजियोथैरेपी की पढ़ाई की है।

टीवी के साथ ही मियांग चेंग बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उनके पास डेन्टल सर्जरी की डिग्री है।

MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद आशीष गोखले ने प्रैक्टिस भी की लेकिन करियर उन्होंने एक्टिंग में बनाया।

लग्जरी कारों की शौकीन हैं मानुषी छिल्लर, फ्लॉप फिल्मों के बाद भी करती हैं करोड़ों में कमाई लग्जरी कारों की शौकीन हैं मानुषी छिल्लर,