National Dengue Day 2024: किस कलर का होता है डेंगू मच्छर? ऐसे करें इसकी पहचान

हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को डेंगू बुखार के प्रति जागरूक करना है। डेंगू में लोगों की जान तक चली जाती है।

ऐसे में आइए जानते हैं डेंगू मच्छर किस रंग का होता है और इसकी पहचान कैसे करें:

एडीज इजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छर के काटने से डेंगू होता है। डेंगू होने पर मसल्स और ज्वाइंट में पेन, सिर दर्द, बुखार, आंखों में दर्द, उल्टी और चक्कर आना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

डेंगू का मच्छर आकार में काफी छोटा होता है और इसकी लंबाई कुछ ही मिलीमीटर होती है।

डेंगू मच्छर के रंग से आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं। ये काले रंग के होते हैं और इन मच्छरों के शरीर पर सफेद रंग के धब्बे भी होते हैं।

इन मच्छरों में काटने और खून चूसने की क्षमता काफी तीव्र होती है।

एडीज इजिप्टी मच्छर ज्यादातर दिन में काटते हैं। खासकर ये सबसे ज्यादा सक्रिय सूर्योदय के दो घंटे बाद और सूर्यास्त से कई घंटे पहले रहते हैं। हालांकि, ये रात में भी काट सकते हैं।

डेंगू मच्छर ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ पाते हैं ऐसे में ये अधिकतर टखनों और कोहनी पर काटते हैं।

पढ़ें गीता के ये 8 विचार, पूरा दिन रहेगा शानदार.. Thinking Thursday Motivation: पढ़ें गीता के ये 8 विचार, पूरा दिन रहेगा शानदार..