रात में सोने से पहले खाएं 2 लौंग, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा 

छोटी सी दिखने वाली लौंग में विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।

अगर नियमित रात में गुनगुने पानी के साथ सिर्फ दो लौंग खा लेते हैं तो इससे कई सारी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लौंग के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और साथ ही ये संक्रमण से भी बचाने में मदद करती है।

पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रात में दो लौंग का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इससे पेट दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

यूजेनॉल से भरपूर लौंग के सेवन से सूजन और दर्द से राहत मिल सकता है। जिन्हें सिरदर्द की समस्या है उन्हें इससे राहत पाने के लिए रात में गुनगुने पानी के साथ दो लौंग खाने की सलाह दी जाती है।

लौंग में नाइजेरिसिन पाया जाता है जो इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है।

फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में लौंग काफी मदद करती है। इसके सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है।

मुंह की दुर्गंध से भी राहत पाने के लिए लौंग का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

के लक्षण बढ़ते जा रहे हैं तो इस Diet Chart को अपनाएं, जल्द कंट्रोल हो जाएंगे सिंप्टम्स PCOD के लक्षण बढ़ते जा रहे हैं तो इस Diet Chart को अपनाएं, जल्द कंट्रोल हो जाएंगे सिंप्टम्स