मलाइका अरोड़ा ने मांगा गिफ्ट, बेटे अरहान ने बेच दिए एक्ट्रेस के कपड़े

पिछले रविवार को मदर्स डे था और इस मौके पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मां को अलग-अलग अंदाज में विश किया। वहीं, मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने उन्हें इस अंदाज में विश किया कि सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।

मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ दोस्तों जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। पिछले महीने जब एक्ट्रेस ने अपने बेटे के टॉक शो 'डंब बिरयानी' में शिरकत की थी तो दोनों के बीच बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी।

वहीं अब मदर्स डे के दिन इन दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मदर्स डे के मौके पर अरहान खान ने मां के साथ अपनी एक बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

अरहान ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें वह अपनी मां को हैप्पी मदर्स डे लिखकर उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए।

इसके बाद मलाइका ने थैंक्यू कहा और पूछा कि वह उनके लिए क्या गिफ्ट लाए हैं। इस सवाल पर अरहान ने उन्हें मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "मैंने आपके कपड़े बेच दिए हैं।" इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी के साथ 'लव यू' भी लिखा।

बेटे की इस बात पर मलाइका शॉक हो गईं और फिर लाफिंग इमोजी के साथ उन्होंने लिखा, "उन पैसों का इस्तेमाल करके मेरे लिए कुछ खरीद कर लाओ।"

जवाब में अरहान ने लिखा, मैं आपके बेचे हुए कपड़ों के पैसों से आपके लिए गिफ्ट खरीदूंगा।" फिर अरहान ने लाफिंग इमोजी के साथ लिखा, "महान दिमाग एक जैसा ही सोचते हैं।" इस चैट के जरिए मां-बेटे का मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा को बीते दिनों ‘झलक दिखला जा 11’ को जज करते हुए देखा गया था। वहीं, अरहान खान अपने पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' के जरिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

अपनी पत्नी को चीट कर चुके हैं ये स्टार एक्टर, सिर्फ इसलिए लौटकर आई थीं वापस अपनी पत्नी को चीट कर चुके हैं ये स्टार एक्टर, सिर्फ इसलिए लौटकर आई थीं वापस