टूटे हाथ के साथ कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या देती नजर आईं सहारा

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना था। इस दौरान एक्ट्रेस ने फ्रेंच रिवेरा में ब्लैक-गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला व्हाइट रफल स्लीव्स वाला गाउन पहना था।

ड्रेस में पीछे की तरफ एक लंबी ट्रेल है। एक्ट्रेस ने मेकअप मिनिमल रखा और बहुत कम एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

गोल्डन कलर के बड़े लूप्स वाले ईयरिंग्स उनके लुक पर पर चार चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर फुल कॉन्फिडेंट के साथ एंट्री की और एक झटके में पूरी महफिल लूट ली।

लेकिन इस बार उनकी ड्रेस से ज्यादा उनके फ्रैक्चर वाले हाथ ने लोगों का ध्यान खींचा है। हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद, एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमर दिखाते हुए फैशन गोल दिए।

हालांकि, इस बार एक्ट्रेस के लुक और फ्रैक्चर हुए हाथ के अलावा उनकी बेटी आराध्या बच्चन की चर्चा भी काफी हो रही है। दरअसल, इस बार ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी फ्रांस पहुंची थीं।

इस दौरान 12 साल की आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या को सहारा देती नजर आईं। ऐश्वर्या और आराध्या को कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए बुधवार को रवाना हुई थीं।

मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया था। एक हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से आराध्या मां को सपोर्ट करती दिखीं। एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में आराध्या अपनी मां का हैंडबैग लिए दिख रही है।

इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि आराध्या अब बड़ी हो गई हैं और अपनी मां के प्रति बेटी होने का फर्ज निभा रही हैं।