कियारा आडवाणी ने पहना पिंक-ब्लैक फिश टेल गाउन, मरमेड लुक में बिखेरा जलवा

77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है। इस इवेंट में हॉलीवुड के अलावा भारत से भी कई स्टार पहुंचे और जलवा दिखा रहे हैं।

इस बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कान्स में डेब्यू किया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर उतरीं कियारा आडवाणी ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा है।

इस मौके पर कियारा ने लाइट पिंक और ब्लैक कलर का एक ऑफ-शोल्डर सिल्क गाउन पहना था। इस गाउन में कोर्सेट और फिशटेल बॉटम था।

इस गाउन के पीछे बड़ा सा बो अटैच किया गया था। इस ड्रेस को उन्होंने लॉन्ग नेट ग्लव्स के साथ कैरी किया था। इस गाउन में कियारा बेहद प्यारी लग रही थीं।

अपने मरमेड वाले लुक के साथ कियारा ने डायमंड स्नैक स्टाइल नेकलेस पेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने बालों को एक ऊंचे बन में स्टाइल किया था।

उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ कंपलीट किया था। इससे पहले फ्रेंच रिवेरा में रहने के दौरान कियारा ने इससे पहले दो अलग-अलग आउटफिट्स फ्लॉन्ट किए थे।

पहले उन्होंने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में एक नारंगी रंग का बॉडीकॉन ड्रेस पहना था। बाद में उन्होंने डिजाइनर प्रबल गुरुंग की आइवरी सैटिन हाई स्लिट गाउन पहनी थी।

इस व्हाइट गाउन को उन्होंने मैचिंग पर्ल स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था। हाल्फ ओपन हेयरस्टाइल और हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया था।

‘प्यार के सागर में गोते लगाऊं…’, ‘आश्रम’ की पम्मी ने बयां किया दिल का हाल ‘प्यार के सागर में गोते लगाऊं…’, ‘आश्रम’ की पम्मी ने बयां किया दिल का हाल