सारा तेंदुलकर ने पास की MSc की परीक्षा, मगर बेटी की खुशी में शामिल नहीं हो सके मास्टर ब्लास्टर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वह अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

लेकिन अब उनकी पढ़ाई से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। दरअसल, सारा ने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से MSc की परीक्षा पास कर

उन्होंने क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ में MSc की डिग्री हासिल की है। हालांकि, जहां एक तरफ सारा इस उपलब्धि को हासिल करके खुश हो रही होंगी, वहीं दूसरी तरफ उन्हें एक बात का मलाल भी रहेगा।

सारा को इस बात का मलाल रहेगा कि उनके पिता यानी सचिन तेंदुलकर MSc की डिग्री मिलने के दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंचे।

दरअसल, बेटी के दीक्षांत समारोह के लिए सचिन को लंदन जाना था। लेकिन लोकसभा चुनावों में वोट डालने के खातिर वो वहां नहीं गए।

सचिन ने परिवार से पहले देश को रखा और अपनी नेशनल ड्यूटी निभाते हुए 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान कर एक मिसाल पेश की। उनके साथ बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपना वोट डाला।

हालांकि, सचिन की पत्नी और सारा की मां अंजलि तेंदुलकर ने अपना मातृ कर्तव्य निभाते हुए लंदन में अपनी बेटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हु

इसके अलावा आपको बता दें, पिछले साल तीन साल के समझौते के तहत सचिन तेंदुलकर को चुनावी प्रक्रिया में अधिक मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग (EC) के द्वारा 'राष्ट्रीय आइकन' के रूप में मान्यता दी गई थी

ऐसे में देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए सचिन का अपनी बेटी के दीक्षांत समारोह में शामिल न होना लाजमी था।