घर पर कैसे बनाएं Mango Frooti? खुद शेफ से जान लें आसान तरीका

गर्मी के मौसम में हर कोई आम का इंतजार करता है। वहीं, आम आने पर लोग इससे तमाम तरह की डिश और शेक बनाकर खाते-पीते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी घर पर मैंगो फ्रूटी बनाकर पी है? अगर नहीं तो यहां हम इसे बनाने की आसार रेसिपी आपको बता रहे हैं।

दरअसल, ये रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले दो पके हुए और दो कच्चे आम लेकर उनका छिलका उतारकर छोटे-छोटे पीस में काट लें।

इसके बाद दो कप पके हुए आम और आधा कप कच्चे आम के इन पीस को कुकर में डालकर एक कप पानी के साथ 2 सीटी आने तक पकाएं।

इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर, आधा कप चीनी और 4 से 5 आइस क्यूब्स के साथ चला लें और फिर मिक्सर में जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर एक बार फिर इसे चला लें।

इतना करने के बाद तैयार मैंगो पल्प को अच्छी तरह छान लें और फिर इसमें 4 कप पानी मिलाएं।

इतना करते ही आपकी फ्रेश और हेल्दी मैंगो फ्रूटी घर पर ही बनकर तैयार हो जाएगी।

रोज चढ़े 3 फ्लोर की सीढ़ियां, सेहत को एक साथ मिलेंगे कई गजब के फायदे रोज चढ़े 3 फ्लोर की सीढ़ियां, सेहत को एक साथ मिलेंगे कई गजब के फायदे