सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, मोटापे से दिला देंगी छुटकारा

क्या आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको 5 आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो तेजी से कैलोरी बर्न कर शरीर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में आपकी मदद कर सकती हैं।

कमाल की बात तो यह है कि इसके लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर पर ही किसी भी समय इन्हें कर सकते हैं।

रनिंग विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी अन्य एक्सरसाइज की तुलना में दौड़ने से सबसे अधिक कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, एक औसत व्यक्ति एक घंटे की रनिंग कर 500-1000 तक कैलोरी बर्न कर सकता है।

साइकिलिंग आप साइकिलिंग करके भी अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। साइकिलिंग की मदद से आप एक घंटे में 500-700 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्लैंक पोजिशन में रहने से प्रति मिनट लगभग तीन से चार कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। साथ ही प्लैंक को पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है।

सीढ़ियां चढ़ने से आपके शरीर को स्वस्थ बनाने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

। एक्सपर्ट्स के मुतबाकि, सीढ़ियां चढ़ने से हर मिनट 8 से 11 कैलोरी बर्न होती हैं। साथ ही हर रोज 20 सीढ़ी चढ़ने से 1 साल में 2 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।

इन सब से अलग आप रस्सी कूदकर भी अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रस्सी कूदकर आपको एक घंटे में कम से कम 600-1000 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

पढ़ें ये गुड मॉर्निंग मैसेज्स एंजॉय करें फैंटास्टिक फ्राइडे Fantastic Friday: पढ़ें ये गुड मॉर्निंग मैसेज्स एंजॉय करें फैंटास्टिक फ्राइडे