'क्या कर रही हो?', जब पापा बोनी कपूर ने जान्हवी को लड़के के साथ पकड़ा

'धड़क' से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रही हैं। ऐसे में इन दिनों वो 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं।

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के जरिए जान्हवी कपूर एक बार फिर से राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान जान्हवी ने एक इंटरव्यू में खुद से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि वो बचपन में काफी शरारती थीं। एक बार वो पापा से चुपके घर में लड़का ले आई थीं।

जान्हवी ने Mashable India से बात करते हुए बताया कि वो एक दिन किसी को चुपके से अपने कमरे में ले गई थीं। वो नहीं चाहती थीं कि वो फ्रंट डोर से बाहर जाए। ऐसे में उन्होंने उसे खिड़की से कूदने के लिए कहा था।

जान्हवी ने Mashable India से बात करते हुए बताया कि वो एक दिन किसी को चुपके से अपने कमरे में ले गई थीं। वो नहीं चाहती थीं कि वो फ्रंट डोर से बाहर जाए। ऐसे में उन्होंने उसे खिड़की से कूदने के लिए कहा था।

वहीं, नीचे एक्ट्रेस की कार खड़ी थी। कार लंबी थी। ये लेक्सस थी। उस पर लड़के को कूदने को कहा और उसने भी ऐसा ही किया। लेकिन अब सारा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसे उनके पिता बोनी कपूर ने देख लिया था।

जान्हवी ने ये भी बताया कि उस कार में उनका ड्राइवर बैठा था, जिसके बारे में एक्ट्रेस को पता ही नहीं था। जब बोनी ने ये सब देखा तो जान्हवी से सवाल किया था कि ये क्या कर रही हैं

इसके बाद बोनी कपूर ने बाहर ग्रिल लगा दी थी ताकि कोई ना बाहर जा सके और ना ही अंदर आ सके। एक्ट्रेस ये भी बताती हैं कि बोनी कपूर भी एक बार खिड़की से कूद चुके हैं। वो श्रीदेवी से मिलने के लिए गए थे।

बहरहाल, जान्हवी की फिल्म की बात की जाए तो 'मिस्टर और मिसेज माही' को 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।