'गिर रही होती है छत, बाथरूम नहीं होते साफ', छोटे आर्टिस्ट्स पर ये क्या बोल गईं पंचायत एक्ट्रेस

अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस सीरीज में क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुनीता रजवार ने इंडस्ट्री में कैरेक्टर आर्टिस्ट्स के साथ होने वाले व्यवहार पर बात की है।

एक्ट्रेस ने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आर्टिस्ट को बहुत कुछ सहना पड़ता है। एक तरफ जहां लीड एक्टर्स के साथ राजाओं जैसा व्यवहार किया जाता है, वहीं सपोर्टिंग आर्टिस्ट को ज्यादा सम्मान नहीं मिलता।

एक्ट्रेस ने कहा कि टीवी सेट पर कैरेक्टर कलाकारों या छोटे रोल निभाने वालों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है। ऐसे व्यवहार के कारण एक समय उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक भी ले लिया था।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपनी फिल्म 'संतोष' को रिप्रेजेंट करने आईं सुनीता ने ब्रूट इंडिया से बातचीत में कहा कि इंडस्ट्री में ज्यादातर कलाकारों

एक ही तरह के किरदारों में बांध दिया जाता है, क्योंकि इस तरह मेकर्स के लिए उन्हें स्लॉट करना आसान होता है।

उन्होंने आगे कहा, "बहुत से एक्टर्स इसे अपना लेते हैं क्योंकि उन्हें अपना पेट पालना है और वो नखरे नहीं दिखा सकते। ये दर्दनाक है, लेकिन सच है।"

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि लीड एक्टर्स को पैंपर करके रखा जाता है, उनके कमरे साफ-सुथरे होते हैं।

नके कमरे में फ्रिज, माइक्रोवेव तक होते हैं। लेकिन छोटे कलाकारों को हर चीज के लिए हाथ फैलाना पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा, "मेरे जैसे सपोर्टिंग एक्टर्स और छोटे कलाकारों को छोटे गंदे कमरे दिए जाते हैं जहां तीन से चार लोग बैठे होते हैं।