लंबे बालों के लिए घर पर कैसे बनाएं चमेली का तेल?

चमेली के फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर इसके तेल का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चमेली का तेल बालों के रोम को मजबूती देकर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है, साथ ही ड्राई और डैमेज बालों को रिपेयर करने में भी असर दिखा सकता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको घर पर ही चमेली का तेल बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।

मेली का तेल बनाने के लिए आपको चमेली के फूल, नारियल, जोजोबा तेल या मीठे बादाम का तेल, गहरे रंग का कांच का एक जार, इन्फ़्यूज़्ड ऑयल, चीज़क्लोथ या बारीक छलनी, विटामिन ई ऑयल या रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी।

इसके लिए सबसे पहले फ्रेश चमेली के फूल को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद एक डार्क कांच के जार में इन फूलों को भर दें और ऊपर से नारियल, जोजोबा, या मीठे बादाम का तेल जार में डालें।

इसके बाद आप चाहें तो जार में विटामिन ई ऑयल या रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं। इतना करते ही जार को ढक्कन की मदद से टाइट बंद कर दें।

2 से 3 हफ्ते के लिए जार को किसी ठंडी, अंधेरी जगह पर रखें। ध्यान रहे कि चमेली के फूल तेल में अच्छी तरह से डूबे हुए हों

साथ ही हर कुछ दिनों में जार को धीरे-धीरे हिलाकर तेल को फूलों में मिला लें।

तय समय बाद चीज़क्लोथ या बारीक छलनी की मदद से जार में मौजूद तेल को छान लें। साथ ही किसी कपड़े की मदद से फूलों को भी अच्छी तरह निचोड़ लें।

इतना करते ही आपका तेल इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा। आप इसे किसी गहरे रंग के जार में ठंडी जगह पर स्टोर कर रख सकते हैं।