'साड़ी में अद्भुत नारी...', आपने देखा नेहा शर्मा का ये लुक

लीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

नेहा शर्मा फिल्मों और एक्टिंग के अलावा लुक्स से अक्सर ही लाइमलाइट बटोर लेती हैं। बिहार की रहने वाली नेहा ने अब अपनी लेटेस्ट फोटोज से एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचा है।

नेहा ने अपनी स्टाइलिश फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को रेडी टू वियर साड़ी में देखा जा सकता है।

साथ ही एक्ट्रेस ने डीपनेक में गजब पोज दिए हैं और इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया है। फोटोज को शेयर कर लिखा, 'साड़ी में अद्भुत नारी।'

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस का रेड कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था।

ये कोई पहली बार नहीं है जब नेहा शर्मा अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं। इसके पहले भी वो बोल्ड फोटोज की वजह से लाइमलाइट बटोर चुकी हैं।

बहरहाल, अगर नेहा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो वेब सीरीज 'इलीगल सीजन 3' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो एक्टर नील भूपलम के साथ दिखाई देने वाली हैं।

वेब सीरीज 'इलीगल सीजन 3' को 29 मई, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मुनव्वर फारूकी, हर महीने कमाते हैं इतनी कमाई करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मुनव्वर फारूकी, हर महीने कमाते हैं इतनी कमाई