शरीर में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल का सफाया कर देंगी ये 7 आदतें

घुलनशील फाइबर ज्यादा खाएं

घुलनशील फाइबर आपके रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप दलिया, बीन्स, दाल, सेब और नाशपाती जैसी हाई सॉल्युबल फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं।

चुरेटेड और ट्रांस फैट के सेवन से बचें। रेड मीट और फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाला सैचुरेटेड फैट आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं।

इसकी बजाय, जैतून का तेल, एवोकाडो और नट्स जैसे हेल्दी फैट का सेवन करें ये हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

लहसुन में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। कई अध्ययनों की रिपोर्ट बताती है कि अगर नियमित रूप से लहसुन का सेवन किया जाए तो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को लगभग 10% तक कम किया जा सकता है। ऐसे में आप अपने भोजन में ताजा लहसुन शामिल कर सकते हैं।

दालचीनी ब्लड लिपिड लेवल में सुधार करने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती है।

कई शोध के नतीजे बताते हैं कि दालचीनी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ-साथ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकती है।

ऐसे में आप दालचीनी को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

नियमित शारीरिक गतिविधि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करते हुए एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकती है। ऐसे में हफ्ते में पांच दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।