1-2 नहीं शाहिद कपूर के पास है इतने घर, मुंबई में फिर खरीदा फ्लैट

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत इस वक्त अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

शाहिद कपूर ने मुंबई के वर्ली एरिया में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है जो ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 59 करोड़ रुपये बताई जा रही है जो 5,395 स्क्वायर फीट में फैल हुआ है और इसमें तीन पार्किंग स्पेस भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने इसी महीने 24 मई को इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन करवाया है।

कपल ने 1.75 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है।

शाहिद कपूर के पास मुंबई में कई और घर हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

इसी बिल्डिंग में अभिनेता ने साल 2018 में भी 8,281 स्क्वायर फीट का एक अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी कीमत करीब 55.60 करोड़ रुपये है। 

शाहिद कपूर के पास मुंबई के जुहू में एक सी-फेसिंग फ्लैट है। इसके अलावा उनके पास वर्सोवा और अंधेरी में भी एक घर है।