आज भी राज है इन सेलेब्स के तलाक की वजह, इनके इस डिसीजन से चौंक गए थे लोग

कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स हैं जिनके तलाक की वजहें आज भी रहस्य बनी हुई हैं। इनमें से कुछ सितारों के तलाक ने उनके फैंस को चौंका दिया था।

कुछ मामलों में तलाक के पीछे की वजहें आज भी अटकलों का विषय बनी हुई हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जिनके तलाक की वजहें आज भी अज्ञात है।

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी।

लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उनके तलाक का कारण उन्होंने यह बताया था कि उन्हें लगता था किवे अब साथ में अच्छे नहीं है।

आदित्य चोपड़ा ने साल 2001 में अपनी लेडीलव पायल खन्ना से शादी की। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

वहीं, इनके तलाक की कोई आधिकारिक वजह अभी तक नहीं बताई गई है। बाद में, साल 2014 में आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से शादी कर ली। 

आमिर खान आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे 2002 में उनका तलाक हो गया।

उनके तलाक को लेकर ऐसी अफवाहें थीं कि वह पहले से ही किरण राव के साथ रिश्ते में थे लेकिन उनके तलाक का असली कारण अभी भी कोई नहीं जानता। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की।

लेकिन साल 2021 में ये दोनों भी अलग हो गए। आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की बॉन्डिंग में एक निश्चित बदलाव आया था, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।