इस नेता ने गाया है 'पंचायत 3' का गाना

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मच अवेटेड वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 3' खूब चर्चा में है।

इस सीरीज में हर कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

वहीं, इसमें एक गाना भी है जो इन दिनों लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस गाने का नाम है 'ललना हिंद के सितारा'।

ये भोजपुरी भाषा का एक फेमस सोहर है जिसे सिंगर, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है।

मनोज तिवारी के साथ अनुराग साइकिया ने मिलकर इस गाने को गाया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ये सोहर खूब प्रचलित है। खासकर इस सोहर को बच्चों के जन्म, भगवान राम के खास कार्यक्रमों और रामनवमी पर खूब गाया जाता है।

मनोत तिवारी ने इस सोहर को भले ही अपनी आवाज दी है लेकिन इसकी रचना दो कवियों ने की है। आधे भाग को लहरी जी ने लिखा है तो दूसरे आधे भाग को शिवानंद मिश्र 'शिकारी' ने लिखा है।

भोजपुरी बेल्ट में ये गाना पहले से ही काफी मशहूर है। एक जमाने में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक रहे गायत्री कुमार ठाकुर इस सोहर गीत को गाया करते थे।

इस सोहर को मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी अपनी कथा के दौरान गा चुके हैं।