'गुल्लक 4' से ओटीटी डेब्यू कर रहीं हेली शाह, 8वीं क्लास में शुरू किया था करियर

सोनी लिव की पॉपुलर वेब सीरीज 'गुल्लक 4' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे 7 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

ऐसे में अब वेब सीरीज 'गुल्लक 4' में एक नया चेहरा नजर आने वाला है। वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हेली शाह हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। हेली शाह ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। 'गुल्लक 4' में उनका प्रीति का किरदार है, जो पेशे से एक डॉक्टर होती हैं।

हेली शाह ने वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो ओटीटी डेब्यू के साथ ही इस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अगर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म 7 जनवरी, 1996 को अहमदाबाद के गुजरात में हुआ था।

हेली शाह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 8वीं क्लास से ही कर दी थी। इसके बाद वो आज टीवी का जाना-माना नाम बन गई थीं।

उनका पहला टीवी सीरियल 'गुलाल' था। इसके बाद एक्ट्रेस को 'दीया और बाती' में देखा गया था। उन्हें पॉपुलैरिटी 'स्वरागिनी' से मिली थी। इसमें उनका स्वरा किरदार खूब पॉपुलर हुआ था।

इसके अलावा हेली शाह 'झलक दिखलाजा' में भी नजर आ चुकी हैं। अब टीवी के बाद वो ओटीटी में कदम रखने जा रही हैं।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें यहां कैसा रिस्पांस मिलता है।