कियारा आडवाणी को हुए 10 साल, बोलीं- 'सेलिब्रेशन तो बनता है.

कियारा आडवाणी को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को एक्ट्रेस ने केक काटकर सेलिब्रेट किया है। इसकी तस्वीरों को भी शेयर किया है।

कियारा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 10 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका टाइटल 'फुगली' है।

'फुगली' में सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों ही थे। इसी के साथ ही इसमें एक्ट्रेस कियारा भी थीं। उन्होंने इस मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

'फुगली' से कियारा आडवाणी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और 10 साल पूरे कर लिए।

कियारा आडवाणी 10 साल पूरे होने की खुशी में फूले नहीं समा रहीं। उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

फोटोज को शेयर करने के साथ ही कियारा ने लिखा, '10 साल का सेलिब्रेशन तो बनता है।'

एक दशक के करियर में कियारा ने 'एम एस धोनी', 'कबीर सिंह', 'गुड न्यूज' और 'शेरशाह' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है

वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों में रणवीर सिंह की 'डॉन 3' साउथ एक्टर राम चरण की 'गेम चेंजर' है।

प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस दृष्टि धामी, शादी के 9 साल बाद बनेंगी मां प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस दृष्टि धामी, शादी के 9 साल बाद बनेंगी मां