चेहरे पर नजर आने वाले ये लक्षण हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत

क्या आप जानते हैं कि आपका चेहरा आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है?

त्वचा के रंग से लेकर बनावट तक आप केवल कुछ छोटे-छोटे संकेतों पर ध्यान देकर भी अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

यहां हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिनपर समय रहते ध्यान देकर आप स्थिति को अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपका चेहरा खासकर आपकी आंखों का रंग अचानक पीला पड़ने लगता है, तो ये हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी गंभीर लिवर समस्याओं का संकेत हो सकता है।

फूला हुआ चेहरा

चेहरे का हर समय फूले रहना या चेहरे पर सूजन आपके गुर्दे, हृदय या थायरॉयड ग्रंथि की समस्याओं की ओर संकेत हो सकती है।

अगर अचानक आपके चेहरे पर मुंहासों की परेशानी बढ़ गई है, साथ ही स्किन ऑयली रहने लगी है, तो ये हार्मोनल असंतुलन या पीसीओएस के कारण हो सकता है।

इन सब से अलग स्किन का अचानकर ड्राई होने लगना थायरॉइड की समस्या की ओर इशारा हो सकता है।

इस तरह के लक्षण नजर आने पर एक बार हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।