मां का दूध कम बनता है? ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फूड्स

यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से मां का दूध बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शतावरी के सेवन से प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। वहीं, प्रोलैक्टिन स्तनपान की आपूर्ति बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हार्मोन है।

ऐसे में आप 10 ग्राम शतावरी की जड़ के चूर्ण का दूध के साथ सेवन कर सकती हैं।

गोंद में फाइटो एस्ट्रोजन होते हैं, जो मेमेरी ग्लैंड को प्रमोट करने वाला हार्मोन है। ऐसे में इसका सेवन भी दूध का उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकता है।

बादाम में मौजूद विटामिन, कॉपर, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व ब्रेस्टमिल्क के साथ-साथ महिलाओं की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार हो सकते हैं।

मेथी दाना में ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और बीटा केरोटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बेस्ट मिल्क सप्लाई को बढ़ाने में मददगार हैं।

ऐसे में आप रातभर भीगे हुए मेथी दाना का सेवन कर सकती हैं।

तिल कैल्शियम, मिनरल्स और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो भी ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली मां में मिल्‍क का उत्पादन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

इन सब से अलग अजवाइन का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक या दो चम्मच अजवाइन को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह छानकर इसका सेवन करें।