क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से मोटापा बढ़ सकता है?

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। आज के समय में मार्केट में तमाम तरह के कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स मौजूद हैं।

हालांकि, डॉक्टर की सलाह के बिना इन पिल्स का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि अधिक मात्रा में इन पिल्स का सेवन सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है,

लेकिन क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से मोटापा भी बढ़ सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब-

इसे लेकर ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित साल 2020 के एक अध्ययन की एक रिपोर्ट बताती है कि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन की मात्रा वजन बढ़ाने में योगदान कर सकती है।

हालांकि, कुछ शोध के नतीजे यह भी बताते हैं कि वजन में ये बदलाव केवल कुछ ही समय के लिए होता है।

दरअसल, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने से वॉटर रिटेंशन की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे वजन बढ़ना आम हो जाता है। इसके अलावा हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते भी ऐसा हो सकता है।

हालांकि, हर मामले में इस तरह के लक्षण दिखना जरूरी नहीं है। वजन में होने वाला कोई भी परिवर्तन अक्सर मामूली होता है

साथ ही ये व्यक्ति-दर-व्यक्ति में इसके अलग-अलग परिणाम देखने को मिल सकते हैं।