इन 5 नेचुरल तरीकों से करें फेशियल हेयर का सफाया

क्या आप भी चेहरे पर हेयर ग्रोथ से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से इससे निजात पाना चाहते हैं?

अगर हां, तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ खास तरीके बता रहे हैं। ये तरीके बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए, चेहरे पर बढ़ती हेयर ग्रोथ को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

साथ ही इन टिप्स को अपनाने पर आपको ग्लोइंग स्किन पाने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में

30 ml पानी में 2 चम्मच चीनी और एक नींबू का रस मिला लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को उबाल आने तक गर्म कर लें।

हल्का ठंडा होने पर मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें।

इसके बाद उंगलियों की मदद से गोलाकर में मसाज करते हुए इसे साफ कर लें।

एक बड़े चम्मच शहद में दो बड़े चम्मच चीनी और एक नींबू का रस मिला लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को लगभग तीन मिनट तक गर्म करें।

स्ट को हल्का ठंड कर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। अब, उस हिस्से पर वैक्स पट्टी रखें और फिर इसे हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में खींच लें।

एक कटोरे में एग व्हाइट, एक बड़ा चम्मच चीनी और आधा चम्मच चावल का आटा लें।