पार्टनर में दिखें ये 7 आदतें तो बना लें दूरियां, आपके साथ हो सकती है चीटिंग किसी भी रिश्ते का टूटना दुखदाई होता है।

खासकर अगर वह रिश्ता प्यार का हो और अचानक से टूट जाए तो तकलीफ और बढ़ जाती है। प्यार के रिश्ते के टूटने पर सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है,

जब पता चलता है कि आपका पार्टनर आपके साथ चीट कर रहा था। वह आपके अलावा किसी और शख्स को भी डेट कर रहा था।

प्यार का रिश्ता और टूटने का दुख इसे प्यार में धोखा कहा जाता है। प्यार में अगर आपके पार्टनर का कहीं और दिल लग गया है तो इसे कुछ संकेतों के माध्यम से आप समझ सकते हैं।

अगर आपके पार्टनर में ये संकेत दिखते हैं तो आपको तुरंत रिश्ता खत्म करने की जरूरत है। उन पर आगे यकीन बिल्कुल ना करें। आप एक बड़े मेंटल ट्रॉमा से बच सकते हैं।

पार्टनर में ये बातें दिखें तो बना लें दूरियां  समय के साथ हर शख्स का व्यवहार बदलता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर कुछ दिनों या महीनों के अंदर ही पूरी तरह से बदल गया है,

आपके प्रति उसकी फीलिंग्स और क्लोजनेस खत्म हो रही है तो समझ जाइए कि सामने वाला कहीं और भी इन्वॉल्व हो सकता है।

व्यवहार में परिवर्तन  जो चीजें पहले बिना कुछ कहे सहज ढंग से आपको बता दी जाती थीं, अब उन चीजों को बताने में आपके पार्टनर को परेशानी हो रही है या वह आपसे कुछ ज्यादा ही पर्सनल स्पेस मांगने लगा है तो यह निश्चित तौर पर आपके रिश्ते के लिए खतरा है।

इतना परिवर्तन किसी तीसरे शख्स के आ जाने पर ही हो सकता है। चीजों को छिपाना अगर आपको अपने पार्टनर पर डाउट हो रहा है

कि वह किसी और के साथ प्यार में है तो आप सबसे आसान तरीका अपनाएं। आप देखें कि जब आपने शुरू- शुरू में उस शख्स से प्यार किया था तो उसकी आपके प्रति फीलिंग्स क्या थीं,