बनारसी साड़ी को सुरभि ने दिया मॉडर्न टच, एक बार देख लें नथ पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने क्लासी स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं।

खासतौर पर इनका एथनिक स्टाइल सुपरहिट होता है। सुरभि ज्योति

सुरभि के एथनिक लुक्स में हमेशा ग्रेस और ग्लैमर का कॉम्बो देखने को मिलता है। कई लड़कियां इनके स्टाइल को फॉलो भी करती हैं।

एथनिक स्टाइल

सूट से लेकर साड़ी और लहंगा तक, हर लिबास को सुरभि बखूबी स्टाइल करती हैं और नया फैशन ट्रेंड सेट कर देती हैं।

इस बार सुरभि ने ट्रेडिशनल साड़ी लुक शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने स्टाइल का तड़का लगाया है और छा गई हैं।

सुरभि ने बनारसी साड़ी पहनी है जिसका रंग और डिजाइन दोनों ही लाजवाब और यूनिक हैं। बनारसी साड़ी

इस साड़ी को सुरभि ने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ टीमअप किया है जो काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है।

इसके अलावा सुरभि की नथ और वेवी हेयर्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

सुरभि का ये लुक आप तीज पार्टी के लिए जरूर ट्राई कर सकती हैं, सबसे सुंदर और स्टाइलिश लगेंगी। तीज स्पेशल