कौन हैं विकास दिव्यकीर्ति सर के फेवरेट टीचर? UPSC और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था दृष्टि

आईएएस के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति सर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विकास दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति सर के पढ़ाने का तरीका दूसरे शिक्षकों की तुलना में बिल्कुल अलग है। वे बहुत गंभीर और प्रभावशाली तरीके से अपनी बात कहते हैं। अलग है पढ़ाने का तरीका

विकास दिव्यकीर्ति सर विभिन्न विषयों को पढ़ाने के साथ- साथ मानव जीवन से जुड़े अलग- अलग मुद्दों पर अपनी राय भी सोशल मीडिया, मीडिया और अकादमिक मंचों के माध्यम से रखते हैं।

हाल ही में विकास दिव्यकीर्ति ने न्यूज एजेंसी ANI को एक लंबा इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात करने के साथ- साथ अपने पसंदीदा शिक्षक के बारे में जानकारी दी।

विकास सर ने बताया कि कॉलेज के समय में उन्होंने हिंदी साहित्य के मशहूर शिक्षक रामेश्वर राय के बारे में बहुत सुना था। रामेश्वर राय हैं पसंदीदा शिक्षक

विकास सर कहते हैं कि कॉलेज के शुरुआती दिनों में मुझे क्लास में बोरियत मसहूस होती थी और नींद आने लगती थी। बोरियत

विकास सर कहते हैं कि इसके बाद जब उन्होंने रामेश्वर राय सर की क्लास अटेंड की तो उन्हें पढ़ने में रस आने लगा।

विकास सर के मुताबिक, उनके गुरू रामेश्वर राय ने ही उनकी पढ़ने में रुचि जगाई। इससे उनके डिबेट करने के तरीके में भी सुधार हुआ। पढ़ाई में बढ़ी दिलचस्पी

विकास सर इंटरव्यू के दौरान कहते हैं कि रामेश्वर राय इकलौते ऐसे टीचर हैं, जिनके साथ मैंने लगातार दो महीने पढ़ाई की होगी। दो महीने तक लगातार की पढ़ाई