एमपी: बागेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 160 KM की पदयात्रा, क्या है वजह?

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 160 किलोमीटर की पदयात्रा करने जा रहे हैं. इसके लिए दिन-तारीख का ऐलान किया जा चुका है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 160 किलोमीटर की पदयात्रा करने जा रहे हैं. इसके लिए दिन-तारीख का ऐलान किया जा चुका है.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी पदयात्रा को बागेश्वर धाम से शुरू कर ओरछा धाम पर जाकर समापन करेंगे. इसकी दूरी 160 KM की है.

इस पदयात्रा में उनके अनुयायियी भी शामिल हो सकते हैं, इसके लिए उनको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. वह थाली, कंबल और बिस्तर साथ ले जा सकते हैं.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा के शेड्यूल के बारे में बताया कि 21 से 30 नवंबर तक होगी. प्रतिदिन 20 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा.

इस बीच पदयात्रा में शामिल सभी लोग दिन में सफर तय करेंगे, रात में विश्राम के लिए समीप के गांव में ठहराव होगा.

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने पदयात्रा के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए है.

यात्रा में सबसे आगे केसरिया ध्वज होगा. यह पताका ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर में विधि विधान के साथ चढ़ाया जाएगा.

देखने के लिए क्लिक करें आजादी के 14 साल बाद फिर से हुआ था बंटवारा… ‘हुसैनीवाला’ के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिए थे 12 गांव