सिर 'पीट' लेंगे आप, Electric Scooter खरीदने से पहले अगर नहीं पूछे ये 5 सवाल

आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं? तो शोरूम जाने के बाद स्कूटर से जुड़े ये 5 सवाल जरूर पूछें

स्कूटर खरीदने के बाद अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोगों को पछतावा हो रहा होता है, ऐसे में बेहतर है कि पहले ही जरूरी सवालों के जवाब पता कर लीजिए नहीं होगा पछतावा

रेंज से भी ज्यादा जरूरी पहला सवाल जो है वो है सेफ्टी फीचर्स, इस बात की जानकारी जरूर लें कि जो इलेक्ट्रिक स्कूटर आप खरीद रहे हैं उसमें सेफ्टी के लिए कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं  पहला सवाल

सेफ्टी के बाद अब नंबर आता है ड्राइविंग रेज का, पेट्रोल स्कूटर का माइलेज और इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज पूछना बहुत ही जरूरी है, ये सवाल जरूर पूछें कि फुल चार्ज में इलेक्ट्रिक स्कूटर कितने किलोमीटर तक साथ देगा दूसरा सवाल

इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी दी जाती है तो ऐसे में बैटरी क्षमता (kWh) के में पता होना जरूरी है,

बैटरी जितनी छोटी होगी ड्राइविंग रेंज उतना ही कम होगा और जितनी बड़ी बैटरी होगी ड्राइविंग रेंज उतना ही ज्यादा होगा तीसरा सवाल

जो इलेक्ट्रिक स्कूटर आप खरीद रहे हैं उस स्कूटर की टॉप स्पीड कितनी है, इस सवाल को भी जरूर पूछिए, वरना बाद में आपको पछतावा हो सकता है चौथा सवाल

जैसे पेट्रोल स्कूटर में सबसे जरूरी है इंजन, ठीक वैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे जरूरी पार्ट है बैटरी, स्कूटर खरीदने से पहले बैटरी वारंटी से जुड़ा सवाल जरूर पूछें पांचवा सवाल

देखने के लिए क्लिक करें ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खींचे फोटो, पुलिस देगी 50 हजार का इनाम!