Source: Google

ठंड में हड्डियों की समस्या से बचने के तरीके

ठंड में हड्डियों की समस्या से बचने के तरीके

Source: Google

ठंड आने के साथ ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में इससे बचना बेहद जरूरी होता है। आइये जानते हैं ठंड में हड्डियों से जुड़ी समस्या से बचने के तरीकों के बारे में।

Source: Google

तेल से मालिश करें ठंड में किसी एसेंशियल ऑयल से हड्डियों या जोड़ों की मालिश करने से उनमें गर्माहट आती है। ऐसा करने से जोड़ों में होने वाला दर्द कम होने के साथ ही हड्डियां मजबूत भी होती हैं।"

Source: Google

सुबह सैर करें ठंड में सुबह सैर करने से हड्डियों के साथ ही शरीर में भी गर्माहट पैदा होती है, जिससे हड्डियों में होने वाली जकड़न और दर्द से बचा जा सकता है।

Source: Google

धूप में बैठें सर्दियों में धूप में बैठना हड्डियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। ऐसा करने से आपको प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मददगार होता है।

Source: Google

गुनगुने पानी से नहाएं सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाने से जोड़ो में होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है। ऐसा करने से हड्डियों की अकड़न भी काफी कम होती है।

Source: Google

कैल्शियम और विटामिन डी युक्त डाइट कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही हड्डियों के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं। इनकी कमी आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या का शिकार बना सकती है। इसलिए शरीर में इनकी कमी नहीं होने दें।

Source: Google

सर्दियों के कपड़े पहनें सर्दियों के मौसम में चलने वाली तेज हवा भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए सर्दियों के कपड़े पहनकर रखें।