- Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम आज भारतीय समयानुसार शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इस मिशन पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये गये हैं।
Chandrayaan-3 Live Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रमा पर अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। Chandrayaan-3 को लेकर पूरा देश उत्साह से भरा हुआ है।
140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें चंद्र मिशन (ISRO Mission Moon) पर टिकी हैं. लैंडर विक्रम आज भारतीय समयानुसार शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
— ISRO (@isro) August 22, 2023
Chandrayaan 3: INDIA चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इस मिशन पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये गये हैं. शाम 5:20 बजे ISRO अपने केंद्र से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेगा। आइए जानते हैं कि आप Chandrayaan-3 मिशन का Live अपडेट कहां और कैसे देख सकते हैं।
Chandrayaan 3 को Live देखा जा सकता है।
इस कार्यक्रम को ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर Live-स्ट्रीम किया जाएगा। Chandrayaan-3 का Live प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल, ISRO की Website, Youtueb Channel और Facebook Page पर उपलब्ध होगा।
ISRO Chandrayaan-3 Live Website
ISRO Chandrayaan-3 Live Youtube Channel
ISRO Chandrayaan-3 Live Facebook Page
ISRO Chandrayaan-3 Live इसका सीधा प्रसारण DD नेशनल टीवी पर भी किया जाएगा।
Chandrayaan-3 की लैंडिंग और LIVE टेलीकास्ट जानकारी
- लैंडिंग तिथि: 23 अगस्त, 2023
- लैंडिंग का समय: शाम 6:04 बजे
- लैंडिंग LIVE टेलीकास्ट: शाम 5:20 बजे
Chandrayaan 3: लैंडिंग में देरी हो सकती है।
ISRO ने भरोसा जताया था कि Chandrayaan मिशन में सफलता सुनिश्चित होगी. अगर कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो लैंडिंग 27 अगस्त तक टाली जा सकती है. रूस, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देश अब चांद पर पहुंचकर वहां बेस बनाने की होड़ में हैं। इसके पीछे चंद्र अर्थव्यवस्था है। क्षेत्र में व्यापार के नए अवसर हैं।
Chandrayaan 3: लैंडिंग से 17 मिनट पहले बेहद खास।
Chandrayaan-3 का लक्ष्य सुरक्षित-सॉफ्ट लैंडिंग है। लैंडिंग के पहले 17 मिनट बेहद खास होंगे. वैज्ञानिकों ने बताया आखिरी 17 मिनट में क्या होगा?
Chandrayaan 3: लैंडिंग के वक्त PM Modi दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे।
इसरो का Chandrayaan -3 आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जो चंद्रमा की सतह का सबसे दूर का हिस्सा है। लेकिन Chandrayaan -3 ने लैंडिंग से पहले ही चांद के इस हिस्से की तस्वीर भेजकर अपना मकसद साबित कर दिया है. इसरो के कमांड सेंटर में बैठे वैज्ञानिक अलर्ट मोड में हैं. वे चंद्रयान-3 लैंडर की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
वह 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. जोहान्सबर्ग से ही वह इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे और वर्चुअली Chandrayaan -3 की सफल लैंडिंग के गवाह बनेंगे। इसके साथ ही वह इसरो के मिशन चंद्रयान के नौ रत्नों से भी वर्चुअली बात करेंगे।
ISRO के Chandrayaan3 के X पर एक त्वरित अपडेट
Chandrayaan-3 Mission:
All set to initiate the Automatic Landing Sequence (ALS).
Awaiting the arrival of Lander Module (LM) at the designated point, around 17:44 Hrs. IST.
Upon receiving the ALS command, the LM activates the throttleable engines for powered descent.
The… pic.twitter.com/x59DskcKUV
— ISRO (@isro) August 23, 2023
Chandrayaan 3 की लैंडिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट इसरो के ट्विटर ‘X’ हैंडल @isro पर देखी जा सकती है।
सुनीता विलियम्स की प्रतिक्रिया।
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बुधवार को कहा कि वह Chandrayaan 3 के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। मुझे खुशी है कि भारत अंतरिक्ष अनुसंधान और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है।
- और पढ़े
- Chandrayaan 3: सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार, आखिरी 15 मिनट बेहद अहम, जानिए कहां से PM Modi देखेंगे पूरा मिशन
- जन्माष्टमी के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden आएंगे भारत, चार दिवसीय दौरे पर G-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
- Chandrayaan 3: अब चांद से सिर्फ 70 किमी दूर: सुनीता विलियम्स भी उत्साहित, जानें क्या हैं नए अपडेट
- Chandrayaan 3: लैंडिंग से पहले फुल एक्शन में चंद्रयान, ली चंद्र की और तस्वीरें, विक्रम लैंडर ने बनाया Video
- Video : Johannesburg में PM Modi को देखने उमड़े अफ्रीका में भारतीय, दोहरा स्वागत