Source: Google

वसीम अकरम क्यों हो गए अपनी टीम पर गुस्सा

पाकिस्तान को मिली हार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप-2023 में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की और पाकिस्तान को पस्त किया.

Source: Google

टीम डायरेक्टर पर हुए गुस्सा इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर पर भड़क बैठे और उनके काम पर सवाल खड़े कर दिए.

Source: Google

डर्बीशर में हैं आर्थर पाकिस्तान के टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर इस समय डर्बीशर हैं. PCB के साथ आर्थर का करार ही इस तरह का है कि उनका टीम के साथ हर वक्त रहना जरूरी नहीं है.

Source: Google

अकरम को आया गुस्सा पाकिस्तान को गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है और इस मैच से पहले शो के दौरान अकरम ने आर्थर पर तंज कस दिया. अकरम ने आर्थर के काम पर सवाल खड़े कर दिए.

Source: Google

ट्वीट करने में व्यस्त अकरम ने कहा कि टीम डायरेक्टर डर्बीशर में बैठकर ट्वीट कर रहे हैं जबकि उन्हें एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के साथ होना चाहिए था.

Source: Google

डर्बीशर के कोच आर्थर इंग्लैंड की क्रिकेट काउंटी डर्बीशर के हेड कोच हैं. इसके अतिरिक्त उन्होंने पाकिस्तान के टीम डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है.

Source: Google

पहले थे कोच मिकी आर्थर हालांकि इससे पहले पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं. पाकिस्तान के बाद वह श्रीलंका के कोच रहे थे और फिर डर्बीशर गए थे.

Source: Google