Sanjay Leela Bhansali की फ़िल्में हमेशा वूमेन सेंट्रिक होती है। यह फिल्म भी कुछ इसी तरह है। ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है।
![Sanjay Leela Bhansali](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-design-1-300x200.jpg)
Sanjay Leela Bhansali की फिल्मों का हर कोई दीवाना है। आपको बता दें कि इस सीरीज की घोषणा 2023 में ही कर दी गई थी। और तब से लोगों के बीच इसका उत्साह बना हुआ है। कई सितारों से सजी इस सीरीज का फर्स्ट लुक आज गुरुवार, एक फरवरी को जारी किया गया है। पहली झलक में उस बाजार की दुनिया की झलक दर्शकों के सामने पेश की गई है, जहां तवायफें भी कभी रानियां हुआ करती थीं। वीडियो में भव्य झलक के साथ तवायफों की शान-ओ-शौकत भी नजर आई।
Sanjay Leela Bhansali की फिल्म का पोस्टर रिलीज
वीडियो की शुरुआत मनीषा कोइराला के किरदार से होती है। वे गंभीर प्रदर्शन के साथ आंखों में अजीब सी चमक और होठों पर गहरे राज दबाए नजर आईं। वहीं, अदिति राव और सोनाक्षी सिन्हा का रॉयल लुक दिखा। प्यार, ताकत और आजादी की जंग के बीच झूझती दिखीं हीरामंडी की तवायफें। यह सीरीज प्रेम, शक्ति, प्रतिशोध और स्वतंत्रता की महाकाव्य गाथा है। यह सीरीज कला, संस्कृति, सौंदर्य और भंसाली की विरासत का गहन उत्सव होने का वादा करती है। भंसाली प्रोडक्शंस की सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख सहित कई कलाकार शामिल हैं।
![Sanjay Leela Bhansali](https://samacharlagatar.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-design-2-300x200.jpg)
Sanjay Leela Bhansali ने क्या कहा
इससे पहले संजय लीला भंसाली ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की थी और कहा था, ‘मैं बड़ी फिल्में बनाता हूं और यह मेरे लिए स्वाभाविक है, लेकिन जब मैं ओटीटी में आया तो मैंने कुछ बड़ा किया। यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, इसलिए मैंने यह किया। डिजिटल माध्यम को अपनाने की जरूरत नहीं है, यह एक फिल्म देखने जैसा होगा।’
- और पढ़े
- Nora Fatehi के अश्लील डांस को देख फैंस हुए निराश, मंच पर खुद पर उड़ेला पानी
- Fighter फिल्म सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए पहले शो को लेकर यूजर्स का सोशल मीडिया पर रिव्यू
Mamta Banerjee ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को सीट देने से किया इंकार, जानिए क्या कहा