पूजा हेगड़े ने समंदर किनारे खरीदा नया आशियाना, करोड़ों में है कीमत 

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े एक बार फिर से चर्चा में हैं।

इस बार वो अपनी किसी फिल्म या लुक की वजह से नहीं बल्कि कारण कुछ और है।

दरअसल, ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं पूजा ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है।

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस नया घर मुंबई में समंदर किनारे खरीदा है।

कहा जा रहा है कि वो इसमें जल्द ही शिफ्ट होने वाली हैं।

ई टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो 'किसी का भाई किसी की जान' की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का नया घर मुंबई के बांद्रा में है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पूजा हेगड़े का नया लग्जरी घर सी फेस का है। ये 4000 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है।

पूजा के नए लग्जरी घर की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपए है, जो वाकई हैरान करने वाली है।

ट्रेडिशनल लुक में अदिति राव हैदरी, इस नवरात्रि कर सकती हैं ट्राई ट्रेडिशनल लुक में अदिति राव हैदरी, इस नवरात्रि कर सकती हैं ट्राई