लव मैरिज में यकीन रखती हैं अवनीत कौर, बताया वेडिंग प्लान

अवनीत कौर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। महज 22 साल की उम्र में वो काफी नाम कमा चुकी हैं।

अवनीत ने एक इवेंट में मीडिया संग बात करते हुए अपने वेडिंग प्लान्स पर चर्चा की है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ये सवाल उनसे करते हैं।

अवनीत ने कहा कि उन्हें नहीं समझ आता है कि लोग उनकी शादी कराने में इतनी दिलचस्पी क्यों रखते हैं? उन्होंने शादी को लेकर कहा कि इसके लिए अभी बहुत वक्त है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो पर्सनली लव मैरिज में यकीन रखती हैं लेकिन अगर लव मैरिज के लिए उन्हें पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलता है तो फिर ये अरेंज और लव मैरिज दोनों होंगी।

अवनीत कौर ऐसी ही शादी करना चाहती हैं लेकिन उनका मानना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें लगता है कि वो अकेले रोने वाली हैं।

बहरहाल, अवनीत ने अपने करियर की शरुआत डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' से की थी।

इसके अलावा वो 'अलादीन' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

अवनीत कौर 'लव की अरेंज मैरिज' में नजर आ रही हैं। इसे जी5 पर 14 जून को रिलीज किया गया है।

इसमें सनी सिंह, अनु कपूर और राजपाल यादव अहम रोल में हैं।