इन 7 वजह से हर सुबह करना चाहिए भीगे हुए छुहारा का सेवन

छुहारा कैसा ड्राई फ्रूट है?

छुहारा आयरन और पोटैशियम से भरपूर ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन करने से बॉडी को ताकत मिलती है।

छुहारा पोषक तत्वों का पावर हाउस है, अगर रोजाना दो छुहारा का सेवन दूध के साथ करें तो बॉडी को ताकत मिलती है।

छुहारा के पोषक तत्व

छुहारा में विटामिन,मिनरल्स,आयरन,कैल्शियम,मैग्नीशियम,पोटैशियम, विटामिन ए और विटामिन बी भरपूर होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।

छुहारा का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है और बॉडी को ताकत मिलती है। आप चीनी की जगह इस ड्राई फ्रूट का सेवन करें सेहत को फायदा होगा।

डाइटरी फाइबर से भरपूर छुहारा पाचन को दुरुस्त करता है। इसका सेवन कब्ज से राहत दिलाता है और गट हेल्थ को दुरुस्त करता है।

पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर छुहारा का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। फाइबर से भरपूर छुहारा कोलेस्ट्रॉल कम करता है और दिल की सेहत में सुधार करता है।

इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है।