1 हफ्ते में कितना कम हो सकता है वजन, आमिर खान ने बताया आसान तरीका

अगर वजन बढ़ता है तो इससे कई सारी खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आमिर खान से जानते हैं वजन घटाने का सबसे आसान तरीका क्या है।

दरअसल, दंगल फिल्म के लिए अभिनेता ने 27 किलो वजन बढ़ाया था और फिर बाद में कम भी कर लिया था।

कुछ ही समय में आमिर खान ने अपना फैट 38% से 9% तक कर लिया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में भी इसका जिक्र किया था कि एक हफ्ते में कितना वजन कम हो सकता है

आमिर खान के मुताबिक, उन्होंने 50 प्रतिशत डाइट 25 प्रतिशत वर्कआउट और 25 प्रतिशत रेस्ट रूटीन फॉलो किया था।

आमिर खान के मुताबिक, उन्होंने 50 प्रतिशत डाइट 25 प्रतिशत वर्कआउट और 25 प्रतिशत रेस्ट रूटीन फॉलो किया था।

अभिनेता ने वजन घटाने के लिए पुराना तरीका अपनाया था। कैलोरी काउंट का और उसे अब भी फॉलो करते हैं।

उनके मुताबिक, अगर बॉडी को 2 हजार कैलोरी की जरूरत है तो 1500 कैलोरी ही टेक इन करें इससे 500 कैलोरी कम होगा।

1 हफ्ते में 3500 कैलोरी घटेगा। यानी करीब 450 ग्राम (एक पाउंड) फैट कम हो जाएगा। इसी तरह 500 कैलोरी वर्कआउट से बर्न करने पर रोज 1000 कैलोरी घटेगा। इस तरह हफ्ते में 7000 कैलोरी बर्न होगा।

ऐसे में इस रूटीन को फॉलो कर आप एक हफ्ते में 900 ग्राम फैट कम कर सकते हैं।