एयरटेल ने अपने प्रीपेड डेटा प्लान्स के प्राइस और इसके मिलने वाले बेनिफिट्स में बदलाव किया है.

आइये हम आपको बताते है की एयरटेल ने किस प्लान में क्या बदलाव किया है और किसमें आपको फ़ायदा मिलने वाला है.

211 रुपये वाले डेटा पैक में 30 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GB डेटा शामिल है, डेली डेटा खत्म होने के बाद इसमें मिलने वाले 1GB डेटा को यूज किया जा सकता है.

181 रुपये वाला डेटा पैक 30 दिनों के लिए 15GB डेटा के साथ आता है, इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, और 22 से अधिक ओटीटी प्लेटफार्मों का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

एयरटेल के 161 रुपये वाले डेटा पैक में 30 दिनों के लिए 12GB डेटा मिलता है अन्य कोई लाभ नहीं हैं डेटा खत्म होने के बाद इस डेटा पैक से रिचार्ज कर सकते हैं.

149 रुपये का डेटा पैक 1GB डेटा के साथ आता है, इसका उपयोग बेस प्लान की वैलिडिटी के साथ किया जा सकता है, इसमें 22 से अधिक ओटीटी प्लेटफार्मों का फ़ायदा मिलता है.

एयरटेल के 121 रुपये वाले डेटा पैक में 30 दिनों के लिए 6GB डेटा शामिल है. थैंक्स ऐप के माध्यम से रिचार्ज करके यूजर्स को इस प्लान में अतिरिक्त 2GB डेटा मिल जाएगा.

99 रुपये वाले पैक में 2 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है. दो दिनों में यह पैक कुल 40GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है.

77 रुपये के डेटा पैक की वैधता बेस प्लान के समान ही थी. अब, यह 7 दिन की वैधता के साथ आता है. एयरटेल के 77 रुपये वाले पैक में अब 5GB डेटा शामिल है.

49 रुपये का डेटा पैक एक दिन के लिए अनलिमिटेड देता प्रदान करता है 20 GB के बाद स्पीड 64Kbps तक काम हो जाती है.