अजय और काजोल का तूफानी कार कलेक्शन, कहलाते हैं बॉलीवुड के सिंघम

रोल्स रॉयस कलिनन देशभर में अरबपतियों के बीच पॉपुलर रोल्स रॉयस कलिनन भी अजय-काजोल के आलीशान गैराज की शान बनी हुई है।

इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है।

Mahindra Thar 5 Door मसेराती क्वात्रोपोर्ते इन दोनों के शानदार कार कलेक्शन में मसेराती की क्वात्रोपोर्ते स्पोर्ट्स सेडान भी शामिल है।

ये दिखने में खूबसूरत है और दमदार इंजन के साथ आती है।

रेंज रोवर वोग बेहद आरामदायक एसयूवी में एक रेंज रोवर वोग भी अजय-काजोल के कार कलेक्शन का हिस्सा है। इस लग्जरी एसयूवी का केबिन बेहद आरामदायक है।

बीएमडब्ल्यू जेड4 बीएमडब्ल्यू की जेड4 एक कन्वर्टिबल कार है जो इस कपल के कलेक्शन में शामिन है।

ये कार छत खुलने के बाद कुछ ज्यादा ही शानदार दिखने लगती है।

बीएमडब्ल्यू आई7 ईवी कुछ समय पहले ही अजय देवगन ने बीएमडब्ल्यू की आई7 ईवी खरीदी है जो लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान है। इसका केबिन भी बेहद आरामदायक और हाइटेक है।

ऑडी एक्स7 अजय और काजोल के गैराज में ऑडी क्यू7 लंबे समय से शामिल है। ये बहुत जोरदार लग्जरी एसयूवी है जो लंबी दूरी का पता भी नहीं लगने देती।