शादी से पहले एमी जैक्सन ने प्राइवेट जेट पर की बैचलरेट पार्टी, हॉलीवुड एक्टर है होने वाले पति

बॉलीवुड फिल्म 'एक दीवाना था' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस एमी जैक्सन जल्द ही शादी करने जा रही हैं।

कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सगाई की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि उन्होंने शादी की डेट अब तक रिवील नहीं की है।

वहीं अब उन्होंने अपनी शानदार बैचलर पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की है। एमी जैक्सन ने हाल ही में दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की है।

उन्होंने फ्रांस में एक प्राइवेट जेट पर बैचलरेट पार्टी एंजॉय की।

आप पार्टी की इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दोस्तों संग खुलकर एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान वह ऑल व्हाइट बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं।

इस पार्टी के दौरान उन्होंने प्राइवेट जेट में कई लजीज डिशेज का भी मजा लिया। उनकी इस बैचलर पार्टी की तस्वीरों पर उनके मंगेतर ने भी रिएक्ट किया है।

बता दें, एक्ट्रेस जल्द ही मंगेतर एड वेस्टविक संग शादी करने वाली हैं। पोस्ट के कमेंट में एड वेस्टविक ने लिखा है, "सबसे शानदार ट्रिप, सबसे शानदार महिला।

बता दें, एमी लंबे समय से बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक संग लिवइन में रह रही हैं।

जनवरी 2024 में उन्होंने एड वेस्टविक संग अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी और अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें भी फैंस संग शेयर की थी।