आनंद कारज सेरेमनी लुक: रकुल-जैकी का शाही अंदाज

रकुल-जैकी  बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के ही चर्चे हैं। इनकी रॉयल वेडिंग की तस्वीरें हर जगह छाई हुई हैं।

वेडिंग लुक्स रकुल और जैकी के वेडिंग लुक्स ने सभी का ध्यान खींचा है। वेडिंग आउटफिट के लिए दोनों ने ही पेस्टल कलर्स चुने थे। 

दूसरा लुक रकुल और जैकी ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है और अब उनका दूसरा वेडिंग लुक भी सामने आ गया है जिसमें ये हद से ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। 

खूबसूरत ब्राइड रकुल ने आइवरी कलर का लहंगा पहना था और उनकी क्लासिक ज्वेलरी से तो नजरें हटाना भी मुश्किल हो रहा है। 

मिनिमल लुक को मिनिमल रखते हुए रकुल ने लाइट ग्लैम मेकअप किया है। डबल दुपट्टे के साथ ड्रेपिंग भी एकदम लाजवाब है। 

पहुंचे मुंबई गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद अब ये जोड़ा मुंबई भी पहुंच गया है और यहां भी दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे। 

न्यूली वेड्स जैकी ने सोबर कुर्ता पहना था तो वहीं रकुल येलो सूट में नजर आईं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने वो कमाल लग रही हैं। 

शाही अंदाज यह कहना गलत नहीं होगा कि रकुल और जैकी के वेडिंग लुक्स एकदम रॉयल और क्लासी हैं। 

कूल वाइब्स दोनों ने लेटेस्ट ट्रेंड सेट कर दिया है।