अनंत अंबानी ने प्री वेडिंग से 96 घंटे पहले लॉन्च किया ये बड़ा प्रोजेक्ट, दुनिया कर रही तारीफ

क्या है वनतारा इस वनतारा प्रोग्राम को रिलायंस की जामनगर स्थित रिफाइनरी के पास 3000 एकड़ के ग्रीन बेल्ट में शुरू किया गया है. 

दिया जा रहा प्राकृतिक माहौल यहां जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास की तरह माहौल दिया जा रहा है, ताकि वो पूरी तरह कम्फर्टेबल रह सकें. 

अनंत अंबानी हैं डायरेक्टर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन बोर्ड में बतौर डायरेक्टर काम कर रहे हैं.   

वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर  अनंत के मुताबिक वनतारा प्रोग्राम में जानवरों के लिए वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर, अस्पताल, रिसर्च एवं एकेडमिक सेंटर खोला गया है. 

जानवरों को बचाने का प्रयास वनतारा प्रोग्राम के तहत हाथी, गैंडों, तेंदुओं और मगरमच्छों के अलावा कई दूसरे जानवरों को बचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. 

कौन से कितने जानवर यहां पर 200 हाथी, 300 तेंदुए, 300 हिरन और 1200 से ज्यादा मगरमच्छ, सांप और कछुओं की देखभाल की जा रही है. 

इनसे भी मिलाएंगे हाथ अनंत अंबानी ने कहा कि हम जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी हाथ मिलाना चाहते हैं.  

वनतारा में क्या-क्या होगा? वनतारा में एक एलिफेंट सेंटर भी बनाया जाएगा,

जिसमें हाइड्रोथेरेपी पूल होगा. यहां हाथियों के लिए अस्पताल होगा.