Apple ने अपना लेटेस्ट iPhone 16 Series को 9 सितंबर 2024 को लॉन्च कर दिया है.

कंपनी ने इस नए आईफोन 16 को 5 नए कलर्स के साथ लॉन्च किया है.

अब बता दें कि आईफोन 16 सीरीज की भारत में आज यानी 13 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू होने वाली है.

अब बता दें कि आईफोन 16 सीरीज की भारत में आज यानी 13 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू होने वाली है.

भारत में 13 सितंबर को शाम 5 बजकर 30 मिनट से आईफोन 16 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू होगी.

एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आईफोन 16 सीरीज की प्री-बुकिंग की जा सकेगी.

इसके अलावा आप एप्पल स्टोर से भी आईफोन 16 को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. भारत के दिल्ली और मुंबई में एप्पल का स्टोर मौजूद है.

20 सितंबर 2024 से एप्पल के स्टोर और वेबसाइट पर आईफोन 16 सीरीज की सेल शुरू होने वाली है.

एप्पल की ओर से आईफोन 16 सीरीज पर बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है. अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का यूज करके आप इस फोन पर 5 हजार रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं.

आईफोन 16 के 128GB वैरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है लेकिन 5 रुपये की छूट के बाद 74,900 रुपये हो जाएगी.