सिंगिंग रियलिटी शो से कर दिए गए थे बाहर, आज एक गाने के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं अरिजीत सिंह

'क्योंकि तुम ही हो', 'केसरिया', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'चन्ना मेरेया' जैसे कई हिट गानों में अपनी आवाज दे चुके सिंगर अरिजीत सिंह आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। आज वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में से एक हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया को अपनी आवाज से कायल करने वाले अरिजीत सिंह को कभी एक रियलिटी शो से ये कहकर बाहर कर दिया गया था कि उनकी आवाज अच्छी नहीं है।

साल 2005 में अरिजीत ने सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था। शो में उन्होंने अपनी सिंगिंग से जजों का दिल जीत लिया था, लेकिन लोगों से उन्हें कम वोट मिले और वे शो से बाहर हो गए थे।

भले ही वह रियलिटी शो के विनर नहीं बन पाए, लेकिन उसी दौरान उन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने एक गाना ऑफर किया था।

उन्हें फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'यूं शबनमी' गाने के लिए कहा गया था, लेकिन बाद में इस गाने को फिल्म की स्क्रिप्ट से हटा दिया गया।

अरिजीत ने बॉलीवुड में बतौर सिंगर साल 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 'फिर मोहब्बत' गाने को आवाज दी। ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था।

मगर अरिजीत को इंडस्ट्री में असली पहचाना फिल्म  'आशिकी 2' के गाने  'मेरी आशिकी तुम ही हो' ने दिलाई।  यहीं से उनकी किस्मत बदल गई और इसके बाद सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपनी मेहनत के दम पर अरिजीत ने शोहरत के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह की नेटवर्थ 180 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक गाने के लिए लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं।