28 की उम्र में साउथ फिल्मों में राज करती हैं एक्ट्रेस, स्माइल पर फिदा हो जाते हैं फैंस

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

वो 28 साल की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन दिलों की धड़कनों पर राज करती हैं। उनकी अदाएं और नजाकत का तो हर कोई दीवाना है।

अनुपमा परमेश्वरन ने छोटी ही उम्र में सिनेमा इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली है। उन्हें तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों के लिए जाना जाता है।

अनुपमा अपनी पहली रोमांटिक फिल्म 'प्रेमम' में नजर आई थीं। उनकी ये फिल्म हिट रही थी। इसे 2015 में रिलीज किया गया था।

फिल्मों के अलावा अनुपमा के लुक की भी काफी चर्चा रहती है। ऐसे में अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में साउथ एक्ट्रेस को स्टाइलिश देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए मोटिवेशनल पोस्ट लिखा है।

अनुपमा परमेश्वरन के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बहरहाल, अगर अनुपमा के वर्कफ्रंट की बात की जाए वो आखिरी बार 'टिल्लू 2' में नजर आई थीं।

इसमें उनका बोल्ड सीन काफी चर्चा में रहा।